National

समस्तीपुर से होकर गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर बह रही

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- गंगा नदी के जलस्तर में मंगलवार को दूसरे दिन भी जलवृद्धि जारी रहा। जलवृद्धि जारी रहने से तटबंध के इलाकों के निचले भूभागों में गंगा नदी का पानी फैलने लगा है। खेत खलिहानों में पानी प्रवेश कर गया है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में बाढ़ की आशंका प्रबल हो गई है। संभावित बाढ़ को देखते हुए लोग ऊंचे एवं सुरक्षित स्थलों की तलाश में जुट गये हैं। लोगों को माल मवेशी की चिंता सताने लगी है। लहलहाती फसल बर्बाद होने का भय सता रहा है। प्रभावित होने वाले पंचायतों में मोहिउद्दीननगर प्रखंड के रासपुर पतसिया पुरब,व पश्चिम, दुबहा, हरैल, बोचहा तथा महमद्दीपुर पंचायत शामिल हैं।

मोहनपुर प्रखंड के हरदासपुर, सरसावा, जहेगरा, नौवघरिया के निचले इलाकों में बाढ का पानी प्रवेश करने लगा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय कैंप सरारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार की सुबह 6 बजे 46.40 मीटर था। खतरे का निशान 45.50 मीटर है। जलस्तर खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय कैंप सरारी के जेई के अनुसार जलस्तर स्थिर रहने की संभावना है। जेई की माने तो अभी किसी प्रकार की कोई खतरा नहीं है। हर खतरे से निपटने को लेकर विभाग 24 घंटे कार्य कर रही है। सरारी कैंप स्थल पर एच एफ एल (हाई फ्लड लेवल) 48.50 मीटर है। इस लेवल से गंगा नदी 2 मीटर 10 सेंटीमीटर अभी नीचे है।

विद्यापतिनगर की 4 पंचायताें में खतरा :

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ आने की आशंका को लेकर अंचल प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण, शेरपुर ढेपुरा, बालकृष्णपुर मड़वा व बाजिदपुर पंचायत के कुल 12 वार्ड बाढ़ से प्रभावित हो जाते है। इन पंचायतों का अधिकांशतः भूभाग रियासी वाले व खेती वाले क्षेत्र के जलप्लावित होने से लगभग दस हजार की आबादी को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बाढ़ की आशंका को लेकर अंचल प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों की सुविधा के लिए मुकम्मल व्यवस्था प्रारंभ कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

15 मिनट ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

27 मिनट ago

रोसड़ा में 4 साल की बच्ची से पिता के दोस्त ने की हैवानियत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ…

1 घंटा ago

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

11 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

11 घंटे ago