परीक्षा में फेल होने पर स्टूडेंट्स ने टीचर को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

झारखंड के दो जिलों के स्कूलों से हैरान करने वाली खबरें आई हैं। दुमका जिले के गोपीकांदर पहाड़िया आवासीय विद्यालय में नौवीं कक्षा में साइंस की प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल होने से गुस्साये छात्रों ने टीचर कुमार सुमन, स्कूल के हेडक्लर्क लिपिक सुनीराम चौड़े और अचिंतो कुमार मल्लिक को आम के पेड़ में बांधकर बुरी तरह पीटा। दूसरी तरफ कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक स्कूल में दो युवकों ने रिवॉल्वर लहराकर दहशत फैला दी।

जानें, घटना की मुख्य वजह

दुमका की घटना के बारे में बताया गया कि नौवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में कुल 36 छात्र शामिल हुए थे इनमें से 11 छात्र फेल हो गए। इसपर छात्रों ने सोमवार को गणित के टीचर और स्कूल के दो स्टाफ को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया और इसके बाद उनकी पिटाई की। इससे टीचर कुमार सुमन को चोटें आई हैं। उनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में कराया गया।

छात्रों का कहना था कि शिक्षक कुमार सुमन ने प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक दिए हैं, जिसके कारण 11 छात्र फेल हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपीकांदर प्रखंड के बीडीओ अनंत कुमार झा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेंद्र हेंब्रम और थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे और हालात को काबू किया। प्रशासन ने मारपीट करने के आरोप में छात्रों को निष्कासित कर दिया है। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

स्कूल में रिवॉल्वर लहराने से छात्र और टीचर्स दहशत में

इधर कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक स्कूल में दो युवकों द्वारा पहुंच कर रिवॉल्वर लहराने की घटना से वहां के छात्र और टीचर्स दहशत में हैं। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में दोपहर 1 बजे दो अज्ञात युवक स्कूल में रिवॉल्वर के साथ पहुंच गए और 11वीं कक्षा के बगल में जाकर हवा में पिस्टल लहराने लगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक वरुण कुमार सिंह ने दोनों युवकों को रिवॉल्वर लहराते हुए देखा तो उनसे पूछताछ की तो वे वहां से भागे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

3 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago