JDU-RJD के साथ आने पर बिहार में BJP का रास्ता आसान नहीं — दुर्गा प्रसाद सिंह

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- भाजपा-जदयू गठबंधन टूटने के बाद राजद, हम व कांग्रेस सत्ता में आ गई है। बिहार में अब भाजपा शासन से बाहर हो गई है। उक्त बातें उजियारपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को शासन तक लाने में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का योगदान रहा है। किंतु भाजपा के कुछ लीडर अपनी महत्ता दिखाने में पार्टी का नुकसान कर दिए।
पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार में जितने नेता हैं उनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिल्कुल अलग हैं। नीतीश कुमार में ना परिवारवाद और ना ही स्वार्थवाद है। मजबूत इरादा रखने वाला यह नेता अगर आगे भी लालू प्रसाद यादव के साथ रहें तो बिहार में भाजपा का रास्ता आसान नहीं रहेगा। यदि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शांत भाव से चाचा के नेतृत्व में शासन का टेढ़ा रास्ता चलना बारीकी से सीख लेंगे तो उनमें मजबूती निश्चित ही आएगी।







