समस्तीपुर से होकर गुजरने वाली गंगा नदी खतरे के निशान से 1.14 मीटर उपर बह रही
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/मोहनपुर :- गंगा के जलस्तर में बीते दो दिनों से लगातार वृद्धि जारी है। विगत 24 घंटे में इसमें 21 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज हुई है। शुक्रवार दोपहर यह 46.64 मीटर पर पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान से 1.14 मीटर ऊपर है।
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी कैंप पर प्रतिनियुक्त जेई जितेश रंजन ने बताया कि फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है। गंगा के पानी से आम लोगो को किसी तरह की परेशानी नहीं हैं। एहतियात के तौर पर तटबंधों की निगरानी की जा रही है।