National

चंद्रकांत गौरी ने समस्तीपुर नगर थाना में संभाला पदभार, कहा- शहर को अपराध मुक्त व भय मुक्त बनाएंगे…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना में मंगलवार को नए थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही थानाध्यक्ष ने बताया कि जितना भी लंबित मामला है, उनका जल्द से जल्द निपटारा होगा। अपराध मुक्त व भय मुक्त वातावरण शहर को बनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी की कोई भी समस्या हो नि:संदेह हमसे संपर्क करें किसी भी समस्या को दूर करने के लिये यथाशीघ्र उचित पहल कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

बताते चलें कि समस्तीपुर जिले में बढ़ते आपराधिक वारदातों एवं अपराध नियंत्रण में विफल रहने के कारण नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय को एसपी ह्रदयकांत ने लाइन हाजिर कर दिया था। उनकी जगह अब विभूतिपुर के थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी नगर थाना की कमान संभाल ली है। इसके अलावा सदर अंचल निरीक्षक विक्रम आचार्य को पटोरी थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पटोरी थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को विभूतिपुर थाना की कमान सौंपी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर थानाध्यक्ष का परफॉर्मेंस कुछ माह से खराब चल रहा था। उनके थाना क्षेत्र में गाहे-बगाहे आपराधिक घटनाएं हो रही थी। यही वजह रहा कि इनको दूसरे थाना में भेजने के बजाए लाइन में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मारवाड़ी बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुए गोलीकांड मामले में अब तक नगर थाना के द्वारा कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई थी, जिस कारण एसपी ह्रदयकांत ने नगर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की है।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

1 घंटा ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

4 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

13 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

13 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

16 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

19 घंटे ago