RJD के अवध बिहारी चौधरी आज विधानसभा स्पीकर के लिए करेंगे नामांकन, कल होगा चुनाव

राजद के वरिष्ठ विधायक अवध बिहारी चौधरी के विधानसभा अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया. गुरुवार को दिन के साढ़े 10 बजे विधानसभा सचिव के समक्ष उनका नामांकन होगा. शुक्रवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान एक ही नामांकन होने की स्थिति में उनके निर्विरोध चुने जाने की घोषणा होगी.

राज्य कैबिनेट की विशेष बैठक

बुधवार की शाम मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें सर्व सम्मत से अवध बिहारी चौधरी के अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर निर्णय हुआ. इसके पहले दोपहर करीब 12 बजे राज्य कैबिनेट की विशेष बैठक हुई, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराये जाने संबंधी निर्णय लिये गये. इस निर्णय को राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया. राज्यपाल की मंजूरी मिल जाने के बाद सदन में विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की.

विजय कुमार सिन्हा ने दिया इस्तीफा 

इसके पहले बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान आसन पर विराजे विजय कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने खिलाफ सत्ताधारी दल के विधायकों द्वारा दिये गये अविश्वास प्रस्ताव को नियम के अनुकूल नहीं होने का हवाला देते हुए खारिज कर दिया. विजय सिन्हा ने सदन के वरिष्ठ सदस्य जदयू के नरेंद्र नारायण यादव को अध्यासी सदस्य नामित की और सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. हालांकि, उनके उठते उठते संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आपत्ति जतायी और कहा कि जब विधानसभा के समख उपाध्यक्ष भी हैं तो अध्यासी सदस्य को अध्यक्षता करने संबंधी उनका निर्देश नियम सम्मत नहीं है.

दोपहर बाद दो बजे सदन की कार्यवाही आरंभ हुई तो आसन पर आये नरेंद्र नारायण यादव ने उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का नाम पुकारा और उन्हें आसन पर बिठा अपनी सीट पर लौट गये. इसके बाद उपाध्यक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति के सदस्यों की घोषणा की और उनके साथ बैठक की. दोपहर दो बज कर 20 मिनट के बाद सदन की कार्यवाही निर्बाध रूप से चली.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

49 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago