National

बिलकिस बानो गैंगरे’प के आरोपियों की सजा माफ कर जेल से की रिहाई के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाल जताया रोष

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- गुजरात दंगे के दौरान बिलकिस बानो से सामुहिक दुष्कर्म और उसके परिवार के लोगों की हत्या मामले में सजा काटने वाले आरोपियों को सजा माफ कर जेल से रिहा करने के विरोध में ऐपवा की कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रतिरोध मार्च निकाल रोष जताया। मालगोदाम चौक स्थित पार्टी कार्यालय से निकला प्रतिरोध मार्च स्टेशन चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गया।

सभा में ऐपवा की राज्य सचिव शशि यादव ने मोदी सरकार से बिलकिस बानो से दुष्कर्म व जनसंहार के दोषियों की सजा माफी की आलोचना की और सजा माफी रद्द कर बिलकिस बानो को इंसाफ देने की मांग की। सभा की अध्यक्षता ऐपवा की जिला आध्यक्ष बंदना सिंह ने की।

उन्होंने कहा कि आजादी की अमृत महोत्सव की आड़ में दुष्कर्मियों व हत्यारों की सजा माफी देश को शर्मशार करने के साथ ही महिला सम्मान विरोधी भाजपा सरकार की कदम है। प्रधानमंत्री को सजा माफी रद्द कर सभी को पुन: जेल में बंद करना चाहिए। जिला सचिव मनीषा कुमारी, नीलम देवी, शिव कुमारी देवी, सरिता कुमारी, रंजू कुमारी, सुलेखा कुमारी, शिव कुमारी देवी, सोनिया देवी, अनीता देवी, रजिया देवी, सिया देवी आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

9 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

9 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

10 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

16 घंटे ago