National

बिहार में मनरेगा का तिमाही रिपोर्ट जारी, समस्तीपुर जिला पहले स्थान से पिछड़कर 22वें नंबर पर जा पहुंचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिनों तक लोगों को रोजगार मुहैया कराने की बड़ी योजना मनरेगा का हाल बिहार के अंदर क्या है, इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग में मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही का रिपोर्ट जारी हो गया है. मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले 3 महीनों में किस जिले के अंदर कैसा प्रदर्शन रहा, इसको लेकर विभाग ने विस्तार से रिपोर्ट जारी की है.

समस्तीपुर पिछड़कर 22वें नंबर पर :

इस रैंकिंग में बक्सर ने 1 लंबी छलांग लगाई है. इसके पहले समस्तीपुर जिला मनरेगा रैंकिंग में नंबर वन बना था, लेकिन इस बार समस्तीपुर पिछड़कर 22वें नंबर पर जा पहुंचा है. ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के अंदर चल रहे मनरेगा के कार्यों में पौधारोपण नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट पर खर्च अमृत सरोवर योजना के साथ-साथ एससी एसटी वर्ग के लोगों को मनरेगा के तहत तक काम देने के मामले में स्थिति सही नहीं है.

बक्सर जिला सबसे टॉप पर रहा

मनरेगा योजना को लेकर बक्सर जिला सबसे टॉप पर रहा है. बक्सर जिले को 89.15 अंक मिले हैं, जबकि इस रैंकिंग में पटना जिला 31 में नंबर पर पिछड़ गया है. रैंकिंग में पहली बार अमृत सरोवर के काम को भी शामिल किया गया है. बक्सर के बाद जहानाबाद दूसरे नंबर पर वैशाली तीसरे नंबर पर गया चौथे नंबर पर और पूर्वी चंपारण पांचवें नंबर पर है. इस रैंकिंग में सबसे नीचे शिवहर जिले का स्थान है.

ये होते हैं रैंकिंग के आधार

मनरेगा की रैंकिंग अमृत सरोवर के लिए स्थल का चयन और कार्य पूरा कराने के साथ-साथ चयनित योजनाओं को पूरा कराने, एससी एसटी के लोगों की मनरेगा में भागीदारी महिलाओं को मिलने वाले काम पौधारोपण का निरीक्षण और काम की पूर्णता के साथ-साथ कृषि कार्य पर कितना खर्च किया गया इस को लेकर जारी की जाती है.

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

7 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

8 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

10 घंटे ago