भारतमाला प्रोजेक्ट हाईवे के रास्ते में पड़ रहा था घर, किसान दो मंजिला मकान ही खिसका कर 500 फीट दूर ले गया

पंजाब के संगरूर जिला निवासी किसान सुखविंदर सिंह सुखी गिर इन दिनों सुर्खियों में हैं. अपने ‘सपनों का घर’ बचाने के लिए उन्होंने जो तरकीब अपनाई, उसकी हर ओर चर्चा हो रही है. दरअसल, उनका घर दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेस वे के रास्ते में आ रहा था. ऐसे में एक करोड़ से अधिक की लागत से बना उनका घर ना टूटे इसके लिए जुगाड़ टेक्नोलॉजी लगा कर उन्होंने घर को 500 फीट दूर दूसरी जगह शिफ्ट करवा दिया. ऐसे में उनका घर भी बच गया और सराकरी योजना में भी कोई अड़चन नहीं आई.

संगरूर के रोशन वाला गांव के नजदीक से भारत माला प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-कटरा-जम्मू एक्सप्रेस वे गुजर रहा है, जिसके लिए किसानों की जमीन एक्वायर की गई है. काम जारी है. किसान सुखविंदर सिंह की ढाई एकड़ जमीन एक्सप्रेस वे के दायरे में आ गई. लेकिन उन्होंने अपने खेत में ही अपना घर बनाया हुआ है. साथ ही उन्होंने वहां गेहूं और धान का बीज तैयार करने की छोटी फैक्ट्री भी लगाई है. ऐसे में जब जमीन अधिग्रहण की शुरूआत हुई तो उन्होंने फैक्ट्री वहां से हटा ली, लेकिन वे घर वहां से हटाने के पक्ष में नहीं थे.

सुखविंदर सिंह बताते हैं कि उन्होंने सवा करोड़ रुपये की लागत से अपने सपनों का महल दो सालों में बनवाया था. 2019 में घर बनकर तैयार हुआ. अपने भाई के साथ वो इसी घर में रहते हैं. लेकिन घर सरकारी योजना के बीच आ गई. अब अगर दोबारा घर बनाते तो काफी खर्च आता और समय भी बर्बाद होता. ऐसे में उन्होंने सोचा कि जब लिफ्टिंग टेक्नोलॉजी से घर को उठा सकते हैं तो शिफ्ट क्यों नहीं कर सकते. फिर उन्होंने संबंधित लोगों से संपर्क किया और काम शुरू कराया.

कारीगरों ने 2 महीने में घर को कड़ी मेहनत और देसी जुगाड़ से बिना किसी नुकसान के 250 फीट से ज्यादा शिफ्ट कर दिया है. अभी इसे और 250 फीट शिफ्ट होना है. फिर उसे 60 फीट के करीब दूसरी ओर मोड़ा जाएगा. इस काम में 40 लाख रुपए के करीब खर्च आएगा.

वहीं, घर को शिफ्ट कर रहे मोहम्मद शाहिद ने कहा कि इस घर को दूसरी जगह मूव करना एक चैलेंज था. वो बिल्डिंग को लिफ्ट करने का काम करते हैं. इस प्रक्रिया के तहत बिल्डिंग को कई फीट तक ऊंचा उठाया जाता है. लेकिन ये चैलेंज उनके लिए बहुत बड़ा था क्योंकि इस बार उन्हें घर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना था. वह भी 500 फीट से ज्यादा. अब हर दिन घर 10 फीट आगे बढ़ता है. यह काम बहुत ही सावधानी और बारीकी के साथ करना पड़ रहा है.

उन्होंने बताया कि ये पूरा काम गाड़ी उठाने वाला जो जैक होता है, उसकी मदद से किया जाता है. सभी लोगों को एक कोड दिया जाता है और एक ही साथ उनको आगे किया जाता है. पंजाब में ये हमारा पहला प्रोजेक्ट है.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

3 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

4 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

4 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

7 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

7 घंटे ago