समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसरा अनुमंडल अंतर्गत भिरहा गांव के रहने वाले आईएएस अजीत राय को गोवा सरकार ने मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया है। वे नॉर्थ गोवा के डीएम पद पर कार्यरत थे। यह खबर सुनकर उनके पैतृक गांव रोसड़ा के भिरहा में ग्रामीणों के बीच हर्ष का माहौल है।
अजीत की मां सेवानिवृत्त शिक्षिका प्रमिला राय अपने सुपुत्र की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रही है। इनके पिता स्वर्गीय लोशन राय का निधन अजीत के बाल्यकाल के समय ही हो गया था। विभिन्न तरह की कठिनाइयों को झेलते हुए अजीत ने शिक्षा ग्रहण कर पूरे गांव का मान बढ़ाया है।
उनकी इस सफलता पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बता दें कि कठिन मेहनत के बल पर अजीत वर्ष 2010 में आईपीएस अधिकारी बने। उस समय उन्हें मध्य प्रदेश के मुरैना का एसपी बनाया गया। 2 साल बाद वर्ष 2012 में अजीत ने आईएएस की परीक्षा में अच्छा रैंक लाकर नॉर्थ गोवा के डीएम बने। अब उन्हें गोवा सरकार ने मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया है।
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…