National

समस्तीपुर : देर शाम बेखौफ अपराधियों ने CSP संचालक से हथियार के बल पर 5 लाख 30 हजार रुपये लूटे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लूट की वारदात को फिर से अंजाम दिया है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली गांव का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से 5 लाख 30 हजार रुपये लूट लिया।

जानकारी के अनुसार तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने शनिवार शाम करीब पांच बजे घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मथुरापुर निवासी माेजफ्फर इमाम के पुत्र सैयद रजा सातनपुर में फिनो पेयमेंट्स बैंक का सीएसपी संचालक है। वह दो-तीन दिनों के अंतराल पर समस्तीपुर स्थित एचपी घोष एंड संस पेट्राेल पंप से कैश लेकर आता-जाता था।

इसी बीच शनिवार को भी वह पांच लाख तीस हजार रुपये एक बैग में रखकर सातनपुर स्थित अपने सीएसपी पर लौट रहा था। इसी बीच मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली स्थित जगदंबा होटल के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछा कर पिस्तौल का भय दिखाकर उसे रोक लिया। रूकते ही पहले गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद रुपये से भरा बैग छीन लिया और बाइक से मुसरीघरारी की ओर भाग निकले। इसमें से दो अपराधी हेलमेट पहने हुए था जबकि एक मुंह में गमछा लपेटे हुए था। इसको लेकर पीड़ित ने मुसरीघरारी थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago