National

मुसरीघरारी और हलई ओपी क्षेत्र में ट्रक व मालवाहक पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- उत्पाद विभाग की टीम ने मुसरीघरारी और हलई ओपी क्षेत्र गांव में छापेमारी कर ट्रक व मालवाहक पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस को देखते ही धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस टीम ने ट्रक व पिकअप के साथ अंग्रेजी शराब जब्त कर लिया। उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी।

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुभाष कुमार, कपिल कुमार और सब इंस्पेक्टर कुमोद कुमार के नेतृत्व में दो अलग अलग टीम गठित कर छापेमारी की गई। मुसरीघरारी के निकट शराब लदे ट्रक व वरुणा पुल के निकट शराब लदे मालवाहन को जब्त किया गया। पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज शराब लदे वाहन को छोड़कर भाग निकला।

घटनास्थल से पुलिस टीम ने शराब लदे ट्रक व पिकअप को जब्त कर लिया। जब्त वाहन से कुल 211 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि आरोपित व वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

26 मिनट ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

52 मिनट ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

6 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

17 घंटे ago