समस्तीपुर :- मल्लाह समाज के तीर्थस्थल समस्तीपुर जिले के मोरवा स्थित बाबा केवल स्थान में हर वर्ष लगने वाले रामनवमी मेला को राजकीय मेला का दर्जा हासिल है। यहां देश विदेश से करीब दस लाख श्रद्धालु पहुंचते है। सरकार की तरफ से नवनिर्मित पर्यटक भवन का उद्घाटन करने 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आने वाले है। लेकिन मेला की तैयारी को लेकर आयोजित मेला कमिटी की बैठक में जमकर हंगामा हो गया।
स्थानीय लोगो का आरोप है कि वे लोग बाबा केवल के वंशज है और मेला परिसर की ज्यादातर जमीन उनलोगों की ही है इसके बावजूद कमिटी में उनलोगों को छोड़कर बाहरी लोगों को शामिल कर लिया गया। जिससे मेला से होनेवाले आय में घपला भी होता है। गुस्साए लोगों ने यह भी धमकी दी कि यह रवैया रहा तो वे लोग अपनी जमीन में मेला नही लगने देंगे।
काफी देर तक हंगामा के बाद कमिटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी और संयोजक पूर्व मंत्री बैद्यनाथ सहनी के पहल पर मामले को शान्त करवाया गया। गौरतलब है कि श्रद्धालुओ द्वारा अपनी मनोकामना पूरा होने पर बाबा केवल स्थान में बकरे की बलि देने की परंपरा है। हर साल मुख्यमंत्री यहां पहुंचते रहे है। विगत दो सालों से कोरोना की वजह से मेला नही हो पाया था, इस बार लोगो मेंं काफी उत्साह है।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…