समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के एक विधान परिषद सीट को लेकर सोमवार को मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर जिला के सभी 20 प्रखंड कार्यालयों पर मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां जिला में मौजूद त्रिस्तरीय पंचायत, एमएलए व एमपी के रूप में 5568 जनप्रतिनिधि मतदाता वोट करेंगे। वोटिंग सुबह 8 बजे से 4 बजे तक होगी। इसको लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम विनय कुमार राय ने एक कार्यक्रम के दौरान चुनाव से संबंधित तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
रविवार को सभी मतदान केंद्रों के लिए नगर भवन से पीसीसीपी दल व मतदान कर्मियों को रवाना किया जाएगा। बताया गया कि 5568 वोटर की सुरक्षा के साथ ही भयमुक्त वातावरण में मतदान करने को लेकर सभी केंद्रों पर पीसीसीपी के साथ ही स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, डीएम, एसपी के अलावा पर्यवेक्षक का निरीक्षण जारी रहेगा। इस दौरान शांतिपूर्ण मतदान को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। काउंटिंग 7 को होगी। सभी वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, जिला पार्षद एवं जिला अंतर्गत सभी सांसद तथा विधायक इसके मतदाता होंगे। कुल मतदान केंद्र 20 है। यह सभी प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित रहेगा। मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि कि सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कल्याणपुर – 463, वारिसनगर-288, खानपुर -285, समस्तीपुर-233, पूसा-220, ताजपुर- 182, सरायरंजन-283, मोरवा-281, पटोरी- 209, मोहनपुर-175, मोहिउद्दीननगर- 260, विद्यापतिनगर-232, दलसिंहसराय-217, उजियारपुर-452, विभूतिपुर- 499, रोसड़ा-232, शिवाजीनगर- 283, सिघिया-235, हसनपुर-332 एवं बिथान 207
मतपत्र पर अभ्यर्थी का नाम एवं फोटो दर्ज रहेगा। किंतु चुनाव चिन्ह अंकित नहीं रहेगा। इस चुनाव में अमिट स्याही का प्रयोग नहीं किया जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान करने के लिए बैगनी रंग का स्केच पेन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे मतदाता अपना मतदान कर सकते हैं। अन्यथा मतपत्र अस्वीकृत हो जाएगा। मतपत्र पिंक कलर में होगा। वहीं मतगणना 07 अप्रैल को सुबह आठ से समस्तीपुर कॉलेज पर होगा।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…