बिहार: शराब की होम डिलिवरी पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस को मिली बाइक, घूम-घूमकर धंधेबाजों पर कसेंगे नकेल

बिहार में शराब की होम डिलिवरी पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार की ओर से पुरजोर कोशिश जारी है। शराब की होम डिलिवरी रोकने के लिए मद्य निषेध विभाग के निर्देश पर पटना के जिलाधिकारी डा.चंद्रशेखर सिंह ने पुलिस विभाग को 28 मोटरसाइकिल दी है। समाहरणालय परिसर से मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पहले भी जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को 20 मोटरसाइकिलें दी थीं। शराब की होम डिलीवरी रोकने के लिए एंटी लिकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस तरह टास्क फोर्स को अब तक 48 मोटरसाइकिल दी जा चुकी हैं।

यह मोटरसाइकिल दस्ता पटना के शहरी क्षेत्रों दानापुर, पटना सिटी और पटना सदर के क्षेत्र में शराब की होम डिलिवरी करने वालों पर रोक लगाएगा। साथ ही पटना जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह बाइक दस्ता शराब निर्माण से जुडे़ कारोबारियों एवं शराब परिवहन/आवागमन में प्रतिनियुक्त हो रहे वाहनों पर कड़ी निगरानी रखेगा। शराब संबंधी सूचना मिलते ही यह धाबा दल तीव्र गति से संबंधित स्थल पर पहुंच सकेगा।

2016 से बिहार में है शराबबंदी: 

आपको बता दें कि बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन राज्य में शराब कभी बंद नहीं हुई। जहरीली शराब से मौत के मामले भी बढ़ने लगे। इसकी सफलता को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे। विपक्ष से लेकर सत्ता पार्टी के लोग और सुप्रीम कोर्ट तक ने इस कानून में कई कमियां निकालीं। जिसे बाद चौतरफा विरोध को देखते हुए बीते बुधवार को ही बिहार विधानसभा में संशोधन विधेयक 2022 के तहत शराबबंदी कानून में कुछ संशोधन किए गए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

21 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

23 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

24 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago