उत्तर बिहार में अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में अधिक बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहने और पूरबा हवा चलने के आसार हैं.
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से मिली जानकारी के अनुसार, चार व पांच अप्रैल को कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. मुजफ्फरपुर में बूंदाबांदी की अधिक संभावना है. समस्तीपुर में भी मध्यम बारिश हो सकती है. लेकिन पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में तेज बारिश होने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में तापमान में वृद्धि हुई. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि चार व पांच अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इससे बारिश की संभावना बन रही है. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित अन्य जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में तेज बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान तेज हवा व ओलावृष्टि की भी संभावना है.
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…