National

समस्तीपुर में कार्यपालक सहायकों ने तबादला के विरोध में बनाई आंदोलन की रणनीति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, जिला इकाई समस्तीपुर की बैठक स्थानीय तिलक भवन महासंघ गोपगुट परिसर में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की। इसमें कई विभागों में नियमों के विपरित तबादला करने एवं कार्यपालक सहायकों के जिला स्तरीय सम्मेलन पर चर्चा की गयी। पंकज कुमार ने कहा कि आपूर्ति विभाग में कार्यरत कार्यपालक सहायकों का अवैध रूप से आरटीपीएस में स्थानांतरण किया गया परंतु उसे आज तक रद्द नहीं किया गया।

नीतीश कुमार ने कहा कि कृषि विभाग में ग्रेड टू का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जिला सचिव रोहित कुमार गुप्ता ने कहा कि डीएम से मिलकर इन समस्याओं को रखा जाएग। अगर इस पर कार्यवाही नहीं होती है तो संघ आंदोलन को बाध्य होगा। गोपगुट महासंघ के जिला सचिव अजय कुमार ने कहा कि महासंघ का राज्य सम्मेलन 12 से 14 जून को समस्तीपुर में निर्धारित है। जिसमें राज्य भर से 700 से 800 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इस दौरान बिहार राज्य आईटी सहायक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंसूर आलम के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी गयी। मौके पर अतुल कुमार, अर्चना कुमारी, अनूप कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

37 मिनट ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

42 मिनट ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

1 घंटा ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

5 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

9 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

10 घंटे ago