National

MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर के डीएम ने की समीक्षा बैठक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेन्द्र स‍िंह एवं पुलिस अधीक्षक हृदयकांत की संयुक्त अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन से संबंधित कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। समाहरणालय सभाकक्ष में आहूत बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने नाम निर्देशन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा नियुक्त मतगणना अभिकर्ता को प्रवेश पत्र निर्गत करें।

वहीं कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी से कहा कि मतदान दल गठित करते हुए शनिवार को रेंडमाइजेशन के पश्चात नियुक्ति पत्र का तामिला कराना सुनिश्चित करें। यात्रा भत्ता का आकलन कर उप निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। नगर भवन में 3 अप्रैल को अपराहन 3 बजे गश्तीदल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त संबोधन की तैयारी विधि व्यवस्था कोषांग से समन्वय स्थापित करते हुए कराने को कहा। मतदान या मतगणना कर्मियों को प्रवेश पत्र निर्गत कराने का निर्देश भी दिया। वहीं प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी से कहा कि 2 अप्रैल को अपराहन 4 बजे सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को मतगणना कार्य का प्रशिक्षण दें।

जबकि 3 अप्रैल को नगर भवन में सभी पीठासीन पदाधिकारी को मोबाइल एप का प्रशिक्षण एडीआईओ द्वारा दिये जाने को लेकर निर्देशित किया। इसका अनुश्रवण कराने का निर्देश प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को दिया गया। सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी के द्वारा मतदान सामग्री सभी मतदान दल को 3 अप्रैल को नगर भवन में पूर्वाहन 11 बजे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मतपत्र कोषांग के नोडल पदाधिकारी से कहा कि मतपत्र एवं पेपरसील गश्ती दल दंडाधिकारी को 3 अप्रैल को अपराहन 3 बजे उपलब्ध कराएं।

वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी से कहा कि पीठासीन पदाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, जोनल, सेक्टर पदाधिकारी को आवश्यकतानुरूप वाहन एवं इंधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी से कहा कि जोनल एवं गश्तीदल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति एवं 3 अप्रैल को संयुक्त संबोधन का अनुश्रवण कराएंगे। विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन करते हुए इसे 3 अप्रैल से ही कार्यशील बनाने का निर्देश दिया। जिला नियंत्रण कक्ष कोषांग मतदान के दिन प्राप्त शिकायतों का निष्पादन कराएंगे। मतदान के दिन दो घंटे पर रिपोर्ट प्राप्त करेंगे।

मीडिया कोषांग को निर्देश दिया कि प्रचार कार्य की समाप्ति के पश्चात 2 अप्रैल को अपराहन 4.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कराना सुनिश्चित करेंगे। बज्रगृह सह मतगणना कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इसका ससमय निर्माण कराने कराना सुनिश्चित करेंगे। 2 अप्रैल को वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण एवं तत्संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा।

मतपेटिका संग्रहण एवं वज्रगृह सील करते समय इस कोषांग के पदाधिकारी को उपस्थित रहने को लेकर निर्देशित किया गया।सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग कार्य का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करने को भी कहा। मतदान के दिन निर्वाची पदाधिकारी प्रेक्षक एवं संग्रहण कार्य के दौरान आवश्यकतानुरूप वीडियोग्राफर प्रतिनियुक्त करने का निर्देश भी दिया। रेंडमाइजेशन के पश्चात बूथ लेवल कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर नियंत्रण कक्ष एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 घंटा ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

23 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago