National

समस्तीपुर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ किया भव्य स्वागत सत्कार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पहुंचे जहां से वह सड़क मार्ग से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में आयोजित धर्म महासभा में शिरकत करने निकले। इस दौरान समस्तीपुर जंक्शन पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत सत्कार किया।

वहीं मौजूद लोग उनकी एक झलक देखने व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आतुर दिखे। कुशेश्वरस्थान प्रस्थान करने के पूर्व मीडिया से बातचीत करते हुए महागुरु शंकराचार्य जी महाराज ने विश्व शांति का संदेश देते हुए कहा कि सभी को सुसंस्कृत, सुशिक्षित, सुरक्षित, संपन्न व्यक्ति और समाज के संरचना में अपने जीवन का उपयोग और विनियोग करें।

इसको लेकर महागुरु शंकराचार्य के साथ चल रहे उनके कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि विश्व शांति और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने को लेकर उनका यह दौरा पूरी से चलकर मिथिलांचल पहुंचा है। जहां आज कुशेश्वरस्थान में धर्मसभा में शिरकत करेंगे। इसके बाद उनका कारवां भारत के पड़ोसी देश नेपाल पहुंचेगा। जहां भी कई जगहों पर उनकी कार्यक्रम निर्धारित है।

बता दें कि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में श्रद्धालुओं से मिलते हुए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज स्वामी जी समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंचें। जहां से सड़क मार्ग से वे दरभंगा के कुशेश्वर स्थान के लिए निकले। इस दौरान वे जिला के श्रद्धालुओं से मिलकर अपने आशीर्वचन दिया। इसको लेकर जिला में कई तोरणद्वार बनाए गये।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago