बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम कर दी अपनी सारी संपत्ति और सोना, बोलीं- देश को उनकी जरूरत

उत्तराखंड की एक महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दे दी है. देहरादून की एक 78 साल की महिला ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है. इसमें 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी शामिल है.

बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई है. इसके बाद पार्टी आपसी तनातनी का सामना कर रही है. इस बीच महिला ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया है.

देहरादून निवासी 78 वर्षीय महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी प्रॉपर्टी का मालिक राहुल गांधी को बना दिया है. उन्होंने मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है.

महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं इसलिए वो अपनी सम्पति को राहुल गांधी के नाम कर रही हैं. महिला की संपत्ति में 50 लाख की चल-अचल संपत्ति और 10 तोला सोना भी शामिल है.

मसले पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके आवास पर जाकर सौंप दिया है. कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि महिला ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है. चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों. उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

7 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

8 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

8 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

8 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

14 घंटे ago