गोरखपुर मंदिर में सुरक्षा जवानों पर हमला, टेरर एंगल की जांच करने पहुंची UP ATS…NIA और IB भी कर रही जांच

गोरखनाथ मंदिर में मुस्लिम युवक के हमला मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपी के आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद धार्मिक नारे लगाते हुए सुरक्षाकर्मियों पर हमले को गंभीरता से देखा जा रहा है। इस पूरे मामले में बदलती स्थिति को देखते हुए टेरर एंगल से भी जांच कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

यूपी सरकार ने इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वायड को दे दिया है। अब यूपी एटीएस ने इस पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। एटीएस की टीम गोरखनाथ मंदिर पहुंच चुकी है। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। इसके अलावा इस हमले की जांच के लिए एनआईए और आईबी भी लगी है। योगी सरकार ने इसकी उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। एडीजी ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे पीएसी के जवानों पर रविवार की देर शाम धारदार हथियार से हमला किया गया था। आरोपी ने पीएसी के दो जवानों को घायल भी कर दिया। हमलावार का नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी है। वह सिविल लाइंस में गोरखपुर के रहने वाले मुनीर अहमद का बेटा है। मुर्तजा के परिजन उसे मानसिक रूप से बीमार करार दे रहे हैं। इसके बाद भी धार्मिक नारे लगाते हुए मंदिर के भीतर तक घुसने और जवानों पर हमला मामले को गंभीरता से लिया गया है। हमलावर ने पीएसी के जवान से राइफल छीनने की कोशिश की थी। उसके पास से धार्मिक पुस्तक भी बरामद की गई है। इन तमाम मसलों ने शक को बढ़ा दिया है।

आतंकी कनेक्शन की होगी तफ्तीश

मुर्तजा को उनके परिवार के लोग मानसिक रूप से बीमार करार दे रहे हैं। इसके बाद इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने के लिए किसने प्रेरित किया, यह जानकारी जुटाने की कोशिश जांच एजेंसियां कर रही है। मंदिर की संवेदनशीलता को देखते हुए इस घटना को गंभीर माना जा रहा है। जिस प्रकार से उसने मंदिर के भीतर घुसकर पीएसी के जवानों और अन्य लोगों को खदेड़ना और उन पर हमला करना शुरू किया, उसके पीछे की वजह को जानना जरूरी हो गया है। ऐसे में यूपी एटीएस की एंट्री और जांच से कई महत्पूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। लखनऊ से एसटीएस एसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टीम गोरखनाथ मंदिर पहुंच चुकी है। मामले की जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मामले की जांच में जुटी कई एजेंसियां

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में सेंध के मामले की जांच कई एजेंसियों के माध्यम से की जा रही है। खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। मुर्तजा ने धारदार हथियार से पीएसी जवान गोविंद पर हमला कर उसका राइफल छीनने की कोशिश की। अगर उसके हाथ राइफल लग जाता तब की स्थिति को भी ध्यान में रखा जा रहा है। इस प्रकार के हमले से पूरे इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश तो नहीं थी?

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

5 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

16 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

16 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago