आधार कार्ड में नाम की जगह लिख दिया ‘मधु का पांचवां बच्चा’, DM भी हैरान, स्कूल ने एडमिशन से किया मना

उत्तर प्रदेश के बदायूं में आधार कार्ड बनाने के दौरान ऐसी लापरवाही सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. इस लापरवाही को देखकर कहा जा सकता है कि आधार कार्ड बनाने वाले लोग कितने लापरवाह हैं और अपनी मनमानी कर रहे हैं. आधार कार्ड बनवाने के दो साल बाद जब बच्चे का दाखिला कराने अभिभावक स्कूल पहुंचे तो उनके सामने पूरा मामला आया.

दरअसल, प्रदेश के बदायूं के तहसील क्षेत्र बिल्सी के एक गांव में एक शख्स अपने बच्चे का एडमिशन कराने प्राथमिक विद्यालय पहुंचा तो टीचर ने उसका एडमिशन करने से इनकार कर दिया. वजह थी आधार कार्ड पर बच्चे का नाम.

बच्चे के आधार पर नाम की जगह “मधु का पांचवां बच्चा’ लिखा हुआ था. आधार कार्ड पर ऐसा नाम देखने के बाद टीचर ने बच्चे के पिता से इसे ठीक करवाने के लिए कहा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आधार कार्ड

‘मधु का पांचवां बच्चा’ लिखा आधार कार्ड सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर का रहने वाले दिनेश के 5 बच्चे हैं. उनके तीन बच्चे गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं. दिनेश अपनी बेटी आरती का एडमिशन कराने विद्यालय पहुंचा तो वहां मौजूद शिक्षिका एकता वार्ष्णेय ने नामांकन की सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए जब बच्ची का आधार कार्ड देखा तो हैरान रह गईं. आधार कार्ड में बच्ची आरती के नाम के स्थान पर ‘मधु का पांचवां बच्चा’ लिखा हुआ था.

शिक्षिका ने आरती के पिता दिनेश से आधार कार्ड में नाम संशोधन कराकर लाने के पश्चात ही एडमिशन करने की बात कही है और लोगों से अपील की है इस तरह की गलतियों को नजरअंदाज ना करें. समय रहते इनका संशोधन करा लें.

लापरवाही पर क्या बोले अधिकारी?

आधार कार्ड में इस तरह की लापरवाही का मामला सामने आने के बाद बदायूं जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कहा कि आधार कार्ड बैंक और डाक घर में बनाए जा रहे हैं. यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है. अगर ऐसा हुआ है तो यह घोर लापरवाही है. बैंक और डाकघर के अधिकारियों को सतर्क किया जाएगा और इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

5 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

7 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

7 घंटे ago