समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों का संचालन 1 अप्रैल से प्रात: कालीन हो गया। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने पूर्व में ही संबंधित कार्यालय आदेश जारी कर दिया था। वहीं बिहार सरकार आपदा प्रबंधन विभाग ने भी स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी एवं लू से बचने को लेकर संबंधित कार्रवाई करते हुए आदेश निर्गत किया था।
निदेशक प्राथमिक शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग बिहार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी एवं लू से बचाव को लेकर विद्यालय संचालन की अवधि में परिवर्तन करते हुए जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में प्रात: कालीन सत्र में विद्यालय संचालित करने का निर्देश दिया था।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी प्रारंभिक विद्यालय का संचालन प्रात: कालीन सत्र 6.30 से 11.30 बजे तक शुक्रवार से शुरू किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार एक अप्रैल से प्राथमिक विद्यालयों का संचालन प्रात: कालीन सत्र में होने के कारण प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत संचालित मध्याह्न भोजन के समय में भी परिवर्तन करते हुए 10.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…