National

रेलवे का नया नियम : अब 4 घंटे की जगह 24 घंटे पहले बनेगा वेटिंग लिस्ट चार्ट

ट्रेन से यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए राहत खबर है. अब वेटिंग लिस्ट में फंसे यात्रियों को यह जानने के लिए आखिरी समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा कि उनका टिकट कन्फर्म होगा या नहीं. सूत्रों के मुताबिक भारतीय रेलवे ने इस दिशा में एक बड़ी पहल की है जिसके तहत वेटिंग टिकट का चार्ट अब चार घंटे पहले नहीं, बल्कि पूरे 24 घंटे पहले तैयार किया जाएगा. इस नई व्यवस्था की शुरुआत 6 जून से बीकानेर डिविजन में एक ट्रेन पर प्रयोग के तौर पर की गई है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस बदलाव के शुरुआती चार दिनों में ही इसका असर बेहद सकारात्मक रहा है. यात्रियों को काफी सहूलियत मिली है और उन्हें यात्रा की योजना बनाने में ज्यादा स्पष्टता और समय मिला है.

अब तक रेलवे वेटिंग लिस्ट का अंतिम चार्ट ट्रेन के चलने से 2.5 से 4 घंटे पहले बनाता था. इससे यात्रियों को यह तय करने का बहुत ही कम समय मिल पाता था कि वे यात्रा करेंगे या नहीं. लेकिन अगर चार्ट एक दिन पहले बन जाएगा, तो यात्री फ्लाइट, बस या दूसरी ट्रेन जैसे वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने के बारे में सोच सकते हैं. यह व्यवस्था खासतौर पर उन रूट्स पर ज्यादा फायदेमंद होगी जहां वेटिंग लिस्ट हमेशा लंबी रहती है, जैसे कि दिल्ली से बिहार, उत्तर प्रदेश,बंगाल या फिर यूपी-बिहार से मुंबई और गुजरात के बीच चलने वाली ट्रेनें. इन रूट्स पर अक्सर वेटिंग लिस्ट 400 तक पहुंच जाती है और टिकट “रिग्रेट” स्टेटस में आ जाता है.

रेलवे को भी होगी बेहतर प्लानिंग में मदद

रेलवे के मुताबिक एक दिन पहले चार्ट तैयार होने से कोच की संख्या बढ़ाने, क्लोन ट्रेन चलाने और यात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने में भी मदद मिलेगी.जब रेलवे को पहले से यह जानकारी होगी कि कितने यात्री सफर करेंगे और कितने वेटिंग में हैं तो वह उसके अनुसार अपनी योजना बना सकता है. रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस नई पहल से मौजूदा टिकट नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. तत्काल टिकट बुकिंग और अन्य रिजर्वेशन नियम पहले जैसे ही रहेंगे.

रेल मंत्री को बीकानेर में मिला था सुझाव

21 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर का दौरा किया था, जहां स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने उन्हें यह सुझाव दिया था कि चार्ट तैयार करने की समय-सीमा बढ़ाई जाए.रेल मंत्री को यह विचार पसंद आया और उन्होंने तुरंत इसे मंजूरी दे दी.

आगे और ट्रेनों पर होगा विस्तार

बीकानेर डिविजन में सफल ट्रायल के बाद रेलवे अब इसे देश के अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने की योजना बना रहा है.खासकर उन रूट्स पर जहां वेटिंग लिस्ट ज्यादा रहती है और यात्रियों की भीड़ अधिक होती है. यानी कि रेलवे की यह पहल न केवल यात्रियों के लिए यात्रा की योजना को आसान बनाएगी, बल्कि रेलवे को भी भीड़भाड़ वाली ट्रेनों को मैनेज करने में मदद देगी. अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो आने वाले समय में हर यात्री को कम से कम एक दिन पहले यह जानकारी मिल सकेगी कि उसका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago