National

रेलवे दे रहा 5 लाख का इनाम जीतने का मौका, एक घड़ी बदल सकती है किस्मत; पढ़ें कैसे

रेलवे देशभर के सभी स्टेशनों पर एक जैसी घड़ी लगायेगा. उस घड़ी का डिजाइन आम लोग भी बना सकते हैं. इसके लिए इनाम में 5 लाख रुपये दिये जायेंगे. स्टेशनों पर लगायी जाने वाली डिजिटल घड़ियों के लिए डिजाइन की तलाश किया जा रहा है.

रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 3 कैटेगरीज के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं. प्रोफेशनल्स, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स और स्कूल के छात्र. इसके अलावा हर श्रेणी से 5 सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायेंगे. जिसकी रकम 50,000 रुपए होगी.

समय सीमा

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 1 मई से 31 मई के बीच अपना डिजाइन ऑनलाइन भेज सकते हैं. डिज़ाइन हाई रेजोल्यूशन में बना वॉटरमार्क या लोगो के होनी चाहिए और उसके साथ एक मूलता प्रमाण पत्र भी देना होगा. हिस्सा लेने के लिए कई डिजाइनों की एंट्री कर सकते हैं, लेकिन हर डिजाइन के साथ एक संक्षिप्त विचार-विवरण देना जरूरी है, जिसमें डिजाइन की थीम और सोच का जिक्र हो.

स्कूल कैटेगरी में कक्षा 12 तक के छात्र इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं, जिन्हें स्कूल पहचान कार्ड भी अपलोड करना होगा. कॉलेज कैटेगरी में किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र शामिल होंगे और बाकी सभी लोग प्रोफेशनल्स कैटेगरी में आएंगे. रेलवे की यह पहल ना सिर्फ लोगों के लिए अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका देती है, बल्कि रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल घड़ियों की एकरूपता और सुंदरता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम भी है.

Avinash Roy

Recent Posts

हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां

बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

10 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

15 घंटे ago