लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है. वह लंबे समय से नेपाल से अपने नापाक हरकतों को ऑपरेट कर रहा था. हालांकि, वर्तमान में वह सिंध प्रांत के मतली, बदीन से काम कर रहा था. यह आतंकी भारत में हुए तीन हमलों की साजिश में शामिल था.
भारत में कौन से हमले में सैफुल्लाह था शामिल?
महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय में साल 2006 में हमले की साजिश रची थी. आतंकी एंबेसडर कार में पुलिस के कपड़े पहनकर आए थे. हालांकि, वह हमला करते उससे पहले पुलिस ने तीन आतंकियों को मार गिराया. इन लोगों के पास से AK-56 राइफल, हैंड ग्रेनेड और आरडीएक्स मिले थे. 2008 में उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित CRPF कैंप पर हमला करवाया था.
बेंगलुरु में 2005 में हमला करवाया था. भारतीय विज्ञान संस्थान के एक ऑडिटोरियम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बाद बाहर निकल रहे लोगों पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी जिसमें एक प्रोफेसर की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे.
सैफुल्लाह खालिद लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव था. लश्कर-ए-तैयबा ने भारत में हमलों की तैयारी करने के लिए टास्क दिया था. जिसके बाद ये नेपाल में कई सालों तक बेस बनाकर वहां से लगातार भारत में आतंकवादी हमले करवा रहा था. लेकिन जब भारतीय खुफिया एजेंसियों को इसके बारे में जानकारी मिली तो ये नेपाल से भागकर पाकिस्तान में छिपा हुआ था. इंडिया का ये मोस्ट वांटेड आतंकी था.
सैफुल्लाह अलग-अलग नाम से, विनोद कुमार के नाम से और तमाम नाम से वो नेपाल से आतंकी गतिविधियों को ऑपरेट कर रहा था. पाकिस्तान में इसे हमलावारों ने मार गिराया है.
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…