Samastipur

कमला इमरजेंसी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ, यहां होगा पेनलेस डिलीवरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर में रविवार को जिले का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हॉस्पीटल कमला इमरजेंसी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल का शुभारंभ किया गया। अब इस अस्पताल में मरीजों को एक छत के नीचे ही सभी बीमारियों का इलाज किया जायेगा। सबसे खास यह है कि इस अस्पताल में पेनलेस डिलीवरी (दर्द रहित प्रसव) की व्यवस्था की गई है। जो जिलावासियों के लिए वरदान साबित होगा।

रविवार को इस अस्पताल का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आइजीआइएमएस के भूतपूर्व डीन सह प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष निश्चेतना एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन प्रो. डॉ अजीत गुप्ता ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया।

इस अवसर पर कमला इमरजेंसी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के एमडी डॉ आरके झा एवं धर्मपत्नी डॉ प्रज्ञा झा के साथ साथ उनके पिता डॉ कमलाकांत झा, शशिप्रभा झा सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ देवेंद्र कुमार चौधरी के साथ शहर के कई चिकित्सक एवं कमला इमरजेंसी के डॉक्टरों की पूरी टीम मौजूद थी।

उद्घाटन के उपरांत अतिथियों ने डॉ राजेश कुमार झा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि कमला इमरजेंसी की टीम ने काफी कम समय में अपने उत्कृष्ठ कार्य के बदौलत एक अलग पहचान बनायी है। आइसीयू एवं आकस्मिक सेवा को जिले में स्थापित कर इस टीम ने सैकड़ों लोगों की जान भी बचायी है। यहां बता दें कि जिले के मरीजों के लिए यह अस्पताल किसी वरदान से कम नहीं होगा। वैसे तो यह संस्थान जिले में पिछले सात वर्षों से अपनी सेवा दे रही है। जहां हजारों गम्भीर मरीजों को वेंटिलेटर से सफलतापूर्वक वापस लाकर उन्हें नया जीवन दिया गया है। आज कई मरीज खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

एमडी डॉ. आरके झा एवं डॉ. प्रज्ञा भारती ने बताया कि अब इस अस्पताल में एक छत के नीचे ही सही तरह के मरीजों का सफल इलाज किया जायेगा। गम्भीर रूप से बीमार जिले के मरीजों को अब इलाज के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। यहां 24 घण्टे आईसीयू के विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ साथ, जेनरल सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जेनरल फिजिशियन, न्यूरो सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध रहेंगे। साथ ही यहां सीटी स्कैन, एक्स-रे, डायलिसिस, आईसीयू, इनआईसीयू, वेंटीलेटर एवं अन्य जीवन रक्षक उपकरणों एवं पेसमेकर की सुविधा से भी लैस किया गया है।

इस अवसर पर जिले के सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी, आइजीआइएमएस के भूतपूर्व डीन डॉ. केएच राघवेंद्र, मेडिहार्ट हॉस्पिटल पटना के डॉ. मनमोहन, रामजानकी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. जीसी कर्ण, आईएमए के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ डीएस सिंह, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. डीके मिश्रा, डॉ. एके आदित्या, डॉ. सौरव झा, डॉ. रणविजय, डॉ. पायल, डॉ. चंदन, डॉ. अंजली, डॉ. सितेश, डॉ. शिवाशीष डॉ कुणाल सहित कई मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

2 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

12 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

12 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

15 घंटे ago