National

LPG से लेकर ATM-रेलवे तक, 1 मई 2025 से बदल गए कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

मई की शुरुआत कई अहम बदलावों के साथ हो रही है। 1 मई 2025 से देश में गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग और रेलवे तक कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों के खर्च और दिनचर्या पर पड़ेगा। यहां हम 1 मई से होने वाले प्रमुख बदलावों के बारे में बता रहे हैं।

एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा

1 मई से फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद एटीएम से पैसे निकालने पर अब 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा। पहले यह शुल्क 21 रुपये था। यानी अब ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने पर हर बार आपको दो रुपये अधिक चुकाने होंगे।

ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव

अब वेटिंग टिकट होने पर यात्री स्लीपर या एसी कोच में यात्रा नहीं कर पाएंगे। उन्हें जनरल कोच में ही सफर करना होगा। साथ ही, एडवांस टिकट बुकिंग की सीमा भी 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। रेलवे किराए और रिफंड शुल्क में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव

हर महीने की तरह इस बार भी 1 मई को घरेलू और व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों की नई कीमतें तय होंगी। पिछले महीने 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये तक पहुंच गई थी। वहीं उज्वला योजना के तहत आने वाले सिलेंडर के दाम 553 रुपए रहे। अगर इस बार भी दाम बढ़ते हैं, तो रसोई का बजट बिगड़ सकता है।

एफडी की ब्याज दरें घट सकती हैं

RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद कई बैंकों ने पहले ही एफडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें घटा दी हैं। मई में कुछ और बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं, जिससे बचत पर मिलने वाला रिटर्न घट सकता है।

मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

मई 2025 में देशभर में कुल 12 दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसमें बुद्ध पूर्णिमा, महाराणा प्रताप जयंती जैसी छुट्टियां और हर रविवार व दूसरे-चौथे शनिवार शामिल हैं। किसी भी बैंक से जुड़े काम से पहले छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।

GPS टोल टैक्स नहीं लागू होगा

हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि1 मई से FASTag को हटाया जाएगा और उसकी जगह जीपीएस बेस्‍ड सिस्‍टम के तहत टोल लिया जाएगा। लेकिन FASTag हटाने की खबरें गलत हैं। परिवहन मंत्रालय ने साफ किया है कि GPS आधारित टोल प्रणाली को अभी देशभर में लागू करने की कोई योजना नहीं है। फास्टैग पहले की तरह काम करता रहेगा।

ओला-उबर का सरकारी किराया

महाराष्ट्र के कुछ शहरों में 1 मई से ओला-उबर का सरकारी किराया लागू होगा। इसके तहत पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और बारामती में ओला, उबर और रैपिडो के किराए सरकार तय करेगी। शुरुआती 1.5 किमी के लिए 37 रुपये और उसके बाद प्रति किमी 25 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पौधों के साथ पर्यावरण प्रहरी बने उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम के छात्र, 200 से अधिक पौधों का रोपण

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम स्थित प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय के…

15 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण

समस्तीपुर : शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में रोजाना सुबह-शाम सफाई का निर्देश, घर-घर से गीला और सूखा कचड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शनिवार को शहरी सफाई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

22 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

24 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

1 दिन ago