प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर महाकुंभ भगदड़ पर बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मोक्ष वाले बयान पर सियासी घमासान जारी है। संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव जमकर बरसे।
धीरेंद्र शास्त्री का नाम लिए बगैर उन्होने कहा कि ऐसे बाबाओं को डुबकी लगाकर मोक्ष में चले जाना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा बाबा, नागा साधु, नेता, और जो पैसे वाले लोग महाकुंभ जा रहे हैं, उन सभी को कुंभ में डुबकी लगाकर मर जाना चाहिए, इससे उन्हें मोक्ष मिलेगा।
पूर्णिया सांसद ने महाकुंभ के लिए बजट का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू जी के जमाने में जब तकनीक इतनी विकसित नहीं थी, तब भी ये आंकड़ा था कि कितने लोगों की मृत्यु हुई है। लेकिनआज कोई आंकड़ा नहीं है। दरअसल धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था मौत सबकी आएगी, एक दिन सबको मरना है, लेकिन कोई गंगा के किनारे मरेगा तो वो मरेगा नहीं मोक्ष पाएगा। यहां मरा नहीं है कोई, हां असमय चले गए तो दुख है, लेकिन जाना तो सबको है, कोई पहले चला गया, कोई बाद में जाएगा। यहां जो मरे हैं उनकी मृत्यु नहीं हुई है उनको मोक्ष मिला है।
लोकसभा में पप्पू यादव ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए पेपर लीक का भी जिक्र किया। उन्होने कहा कि इस सरकार के तीसरे कार्यकाल तक रेलवे और बैंकिंग में नौकरी नहीं निकली। देश अग्निवीर की ओर चला गया। ईबीसी, ओबीसी और एससी-एसटी के बच्चों को नौकरी नहीं मिल रही। उन्होंने बिहार, झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लंबित जीएसटी भुगतान का मुद्दा भी उठाया।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…