National

बिहार के एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री से मिलकर दिया एकजुटता का संदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले शुक्रवार को बिहार के सभी एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. दिल्ली में अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो इसका सियासी असर बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ना तय माना जा रहा है. दिल्ली में एनडीए की जीत से बिहार में इंडिया गठबंधन का हौसला कमजोर होगा, जबकि एनडीए पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगा. प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान बिहार के सांसदों की ओर से मिथिला पेंटिंग, मिथिला पाग और मखाना भेंट किया गया. हाल ही में पेश बजट में बिहार के लिए कई अहम घोषणा की गयी है, जिसमें मखाना बोर्ड के गठन का भी प्रस्ताव है.

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने विभाग की एक विजुअल डायरी प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की. दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिथिला का पाग और मखाना का माला भी पहनाया. इस दौरान एनडीए के राज्यसभा सांसद भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि विपक्षी दलों की ओर से इस बार के केंद्रीय बजट को बिहार का बजट करार दिया गया था. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए इस मुद्दे को भी उठाने की कोशिश करेगा.

एनडीए की मजबूती का संदेश देने की कोशिश :

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में बिखराव देखा गया. इंडिया गठबंधन में शामिल कई दलों ने कांग्रेस की बजाय आम आदमी पार्टी का समर्थन किया. वहीं चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखे हमले किए. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की ओर से एक-दूसरे पर तीखे वार किए गए. जबकि दिल्ली चुनाव में एनडीए गठबंधन एकजुट रहा. भाजपा ने जदयू और चिराग पासवान की पार्टी को एक-एक सीट दी और तीनों दलों ने मिलकर चुनाव प्रचार अभियान चलाया. दिल्ली के चुनाव परिणाम अगर भाजपा के पक्ष में जाता है तो एनडीए गठबंधन और मजबूत होगा.

इसका असर इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर दिखेगा. ऐसे में प्रधानमंत्री के साथ एनडीए सांसदों की मुलाकात को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं बिहार में इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और राजद के बीच तनाव दिख रहा है. दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर अभी से बयानबाजी हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

6 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

7 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

13 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

13 घंटे ago