National

इतिहास में पहली बार… कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर वंदे भारत का ट्रायल रन पूरा

देश की सबसे प्रसिद्ध ट्रेनों में से एक ‘वंदे भारत’ ने शनिवार को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. शनिवार को इस ट्रेन ने कटरा से श्रीनगर तक का ट्रायल रन पूरा कर इतिहास रच दिया है. इस ट्रायल रन के दौरान ये ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से भी होकर गुजरी. कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत के चलने से देश दुनिया के सैलानियों को अब कश्मीर जाने में आसानी होगी.

कश्मीर में चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन को ऑल वेदर यानी हर मौसम के हिसाब से बनाया गया है. इस ट्रेन में सभी तरह की अत्याधुनिका सुविधाएं उपलब्ध होंगी. कटरा से श्रीनगर तक के रूट पर इस ट्रेन के शुरू होने के बाद यात्री दिल्ली से सीधे श्रीनगर तक का सफर पूरा कर पाएंगे.

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से गुजरी वंदे भारत ट्रेन

जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे ने श्री माता वैष्णोदेवी रेलवे स्टेशन कटरा से श्रीनगर तक पहुंचने के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पूरा कर लिया है. ट्रेन अंजीर खाद पुल से होकर जाएगी.

बता दें कि यह भारत का पहला केबल-आधारित रेल पुल है. साथ ही यह ट्रेन चिनाब ब्रिज को भी क्रॉस करेगी, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है. ट्रेन में विशेष जलवायु संबंधी विशेषताएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को ठंड से किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी. उम्मीद है कि यह ट्रेन अगले महीने से शुरू हो जाएगी. हालांकि, रेलवे बोर्ड ने अभी तक इसकी तारीख की घोषणा नहीं की है.

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

2 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

2 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

6 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

7 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

17 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

22 घंटे ago