नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन सिंह को पट से हटा दिया है। वीरेन सिंह ने मणिपुर सरकार में बीजेपी से जेडीयू का समर्थन वापस लेने का पत्र जारी किया था। इसी संबंध में पार्टी की ओर से यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि समर्थन वापसी के पत्र में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा कि मणिपुर में पार्टी के 5 विधायक पहले ही बीजेपी में जा चुके थे। अभी जेडीयू का सिर्फ एक ही विधायक है, जो बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा नहीं है।
वीरेन सिंह ने मणिपुर के राज्यपाल को समर्थन वापसी का पत्र भेजा। इसमें आगे कहा गया कि राज्य में फिलहाल जेडीयू के एकमात्र विधायक अब्दुल नासिर हैं, उन्हें सदन के अंदर विपक्षी सदस्य के तौर पर माना जाए।
मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाकर, नीतीश की ओर से अपने सहयोगी दल बीजेपी को यह संकेत देने की कोशिश की गई है कि मणिपुर में समर्थन वापसी का निर्णय उनके या पार्टी के आला नेताओं द्वारा नहीं लिया गया था। यह पूरी तरह प्रदेश नेतृत्व का फैसला था।

60 विधानसभा सीटों वाले पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में साल 2022 में चुनाव हुए थे। उस दौरान जेडीयू ने 6 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था। जब नीतीश कुमार 2022 में एनडीए छोड़कर गए थे, तब मणिपुर में जेडीयू के पांच विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि, पिछले साल नीतीश ने एनडीए में वापसी कर ली थी।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…