Bihar

रक्सौल से जयनगर के बीच एक नई डेमू सवारी गाड़ी का होगा परिचालन, 26 जनवरी से रक्सौल एवं 27 जनवरी से जयनगर से चलेगी

समस्तीपुर : यात्री सुविधा को लेकर समस्तीपुर मंडल द्वारा रक्सौल से जयनगर के लिए तथा वापसी में जयनगर से रक्सौल के लिए एक नियमित डेमु सवारी गाड़ी संख्या – 75216 / 75215 का परिचालन शुरू किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05216 रक्सौल-जयनगर 25 जनवरी को 18:40 बजे उद्घाटन स्पेशल के रूप में रक्सौल से खुलेगी एवं ओपन फास्ट टाइमिंग पर चलकर जयनगर पहुंचेगी।

वहीं 26 जनवरी से नियमित परिचालन पर गाड़ी संख्या 75216 रक्सौल से 19:35 पर खुलेगी एवं घोड़ासहन 20:18- 20:20, बैरगनिया 21:00- 21:02, सीतामढ़ी 21:50- 21:55, जनकपुर रोड 22:15- 22:17, दरभंगा 23:05- 23:15, सकरी 23:50- 23:52, पंडौल 00:19- 00 :21, मधुबनी 01:06-01:08, राजनगर 01:31-01:33 बजे रुकती हुई जयनगर 03:10 पर पहुंचेगी।

वापसी में यही ट्रेन 75215 बनकर दिनांक 27 जनवरी से जयनगर से 03:35 बजे खुलेगी एवं राजनगर 03:56- 03:58, मधुबनी 04:08- 04:10, पंडौल 04:18- 04:20, सकरी 04:28- 04:30, दरभंगा 05:10- 05:20, जनकपुर रोड 06:40- 06:42, सीतामढ़ी 07:57- 08:02, बैरगनिया 08:33-08:35, घोड़ा सहन 09:15-09:17 बजे रुकती हुई रक्सौल 10:20 पर पहुंचेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

9 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

9 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

15 घंटे ago