National

महाकुंभ में भगदड़ के बाद स्थिति अब सामान्य, होगा शाही स्नान, अखाड़ा परिषद ने किया ऐलान

महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी शाही स्नान की अखंड परंपरा नहीं टूटेगी। वहां स्थिति तेजी से सामान्य होने और महाकुंभ मेलाधिकारी से बातचीत के बाद अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का ऐलान कर दिया है। हालांकि पहले की तरह जुलूस नहीं होगा। इसे काफी छोटा रखा जाएगा। भगदड़ की घटना के बाद शाही स्नान रद्द करने का ऐलान करने वाले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र गिरी ने अब कहा कि प्रशासन से बातचीत हुई है। प्रशासन ने कहा कि साधु संतों के स्नान वाले घाट धीरे-धीरे खाली हो रहे हैं। इसलिए अब स्नान का फैसला लिया गया है। कुछ देर में इसका शेड्यूल भी घोषित हो जाएगा। क्रम नहीं बदलेगा केवल समय बदल जाएगा।

फैसला हुआ है कि 11 बजे के बाद अखाड़े शाही स्नान के लिए पहुंचने लगेंगे। सीएम योगी से भी संतों की बातचीत हुई है। सीएम योगी ने इस बारे में कहा कि आचार्य महामंडलेश्वरों से बातचीत की है। उनका कहना है कि पहले श्रद्धालुजन स्नान करेंगे और उसके बाद हम लोग स्नान करने के लिए संगम की ओर जाएंगे।

रविंद्र गिरि ने कहा कि सुबह के समय करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर था। अब ऐसा लग रहा है कि संख्या कम हो रही है। हम साधु संतों के घाट भी खाली कराए जा रहे हैं। कहा कि सुबह के समय ऐसा प्रचार किया गया था कि यहां पर कयामत आ गई हो। ऐसा प्रचार किया गया था जिससे हमारे सनातन के विरोधियों को मौका मिला था। वह चाहते थे कि गलत मैसेज जाए। जब हम लोगों ने जानकारी ली और पूरी सच्चाई सामने आई तो शाही स्नान का फैसला लिया गया है।

रविंद्र गिरी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। हादसे को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया है। हमारी मेला प्रशासन से बातचीत हुई है। कहा गया है कि जो हो गया सो हो गया। ऐसे में हमारी स्नान होना चाहिए। कोशिश हो रही है कि कुछ घंटे में हम स्नान करेंगे। कहा कि जब हम लोग स्नान करने निकलते हैं तो श्रद्धालु नागा साधुओं को देखना चाहते हैं। हमारी झांकी को देखना चाहते हैं। इतने ज्यादा लोग आ गए कि हमारे घाट भर गए। इसलिए स्नान को स्थगित किया गया। अब हम लोग स्नान में जाएंगे।

रविंद्र गिरी ने इसके साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की कि आप जहां भी हैं वहीं पर स्नान कर लें। संगम आकर ही स्नान करने की कोशिश न करें। आप जहां भी हों वहीं पर डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बन जाएंगे। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने अखाड़ों के संतों से बातचीत में बताया कि लगातार स्थितियां ठीक हो रही हैं। अगले एक घंटे में स्थितियां और ठीक हो जाएंगी। इसके बाद दस बजे से शाही स्नान शुरू हो सकता है।

इस बीच प्रशासन ने स्नानार्थियों का नया डेटा जारी किया है। इसमें बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे तक दस लाख से ज्यादा कल्पवासी संगम तट पर मौजूद थे। सुबह आठ बजे तक ही 2.78 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया था। इसके साथ ही 13 से 28 जनवरी तक 19.94 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

9 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

10 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

12 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

12 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

15 घंटे ago