National

रेलवे 58,642 रिक्त पदों पर लोगों को देगा जॉब, लोकसभा में रेल मंत्री ने नौकरी देने बताया ये प्लान

केंद्र सरकार को रेलवे में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि रेलवे में 58,642 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. रेल मंत्री ने लोकसभा में रेल (संशोधन) विधेयक-2024 पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह बात कही. उनके जवाब के बाद सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी.

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में रेलवे नौजवानों को अधिक से अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि यूपीए सरकार के दौरान 4,11,000 लोगों को रेलवे में नौकरी मिली थी, जबकि मोदी सरकार में 5,02,000 युवाओं की भर्ती की गई है. उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे में इस समय 58,642 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है.

बिना किसी गड़बड़ी के हो रहे एग्जाम

रेलवे में भर्ती परीक्षाओं के बारे में बात करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इन परीक्षाओं में अब तक किसी भी प्रकार के प्रश्नपत्र लीक की शिकायत नहीं आई है. ये परीक्षाएं सुगमता से आयोजित हो रही हैं. इसके अलावा, दशकों पुरानी मांग के अनुरूप वार्षिक कलैंडर के अनुसार भर्ती हो रही है.

निजीकरण के सवाल पर भड़क गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

4 दिसंबर को लोकसभा में चर्चा के दौरान विपक्षी दलों के कुछ सदस्यों ने सरकार पर रेलवे के निजीकरण का आरोप लगाया था. इस पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कई सदस्यों ने निजीकरण होने का विमर्श बनाने की कोशिश की. कृपया फर्जी विमर्श बनाने की कोशिश मत करिए. आपका संविधान वाला फर्जी विमर्श विफल हो चुका है. अब कोई फर्जी विमर्श नहीं गढ़ें. उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे के निजीकरण का कोई प्रश्न नहीं है. यह विषय राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए.

हमारी सरकार में बढ़ा रेल बजट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेलवे का बजट 25-30 हजार करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2.52 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 31,000 किलोमीटर नई पटरियां बिछाई गई हैं और 15,000 किलोमीटर रेलवे पटरियों पर सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ लगाया जा रहा है. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इतने सारे काम बाकी देशों की तुलना में केवल पांच साल में करना कोई मामूली बात नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

8 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

9 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

10 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

10 घंटे ago