National

हेमंत सोरेन आज लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, राहुल गांधी समेत गठबंधन के ये नेता होंगे शामिल…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

हेमंत सोरेन आज चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के अलावे इंडी गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, शरद पवार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, मेघालय के सीएम कोंराड कोंगकल संगमा, पंजाब के सीएम भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, दीपांकर भट्टाचार्य, अरविद केजरीवाल शामिल होंगे।

इसके अलावा उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, महबूबा मुफ्ती, उदय निधि स्टालिन, डीके शिवकुमार, तेजस्वी यादव, मनीष सिसोदिया, पप्पू यादव और संजय सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। आज केवल हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण होगा। हेमंत कैबिनेट के मंत्रियों का नाम फाइनल होने के बाद उनका कुछ दिन बाद शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी जेएएम ने गठबंधन में शामिल कांग्रेस को कहा है कि वह अपने कोटे के मंत्रियों के नाम तय कर ले। फिलहाल कांग्रेस चार मंत्रियों का नाम तय नहीं कर सकी है और मंत्रियों के नाम को लेकर मंथन चल रहा है। पार्टी आलाकमान को ही मंत्रियों के नाम तय करने हैं हालांकि फिलहाल यह मामला उलझा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

17 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

44 मिनट ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

11 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

12 घंटे ago