National

‘सलमान खान हम जंग नहीं चाहते लेकिन…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी के कत्ल की जिम्मेदारी

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब एक नया मोड़ आ गया है. कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. मामले की पेचीदगियां बढ़ाने वाला उसके गैंग के सदस्य का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में गैंग ने दावा किया है कि वे सलमान खान से कोई युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा की हत्या की वजह उनके दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ाव था.

बिश्नोई गैंग की तरफ से एक फेसबुक पोस्ट में कहा गया है, “ओ३म् जय श्री राम, जय भारत.” पोस्ट में आगे लिखा गया है, “जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं. किया वही सत्कर्म था, जो निभाया मित्रता का धर्म था.”

गैंग ने सलमान खान को दी धमकी

बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट में कहा, “सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे. पर तुमने हमारे भाई (लॉरेंस बिश्नोई) का नुकसान करवाया. आज जो बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बांधे जा रहे हैं, वो एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था. इसके मरने का कारण दाऊद को बॉलीवुड, राजनीती, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था.” इनके अलावा अनुज थापन का नाम भी पोस्ट में है, जिसने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी, और पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई थी. गैंग का कहना है कि यह मौत उसका बदला है.

गैंग के सदस्य ने पोस्ट किया, “हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा, अपना हिसाब किताब लगा के रखना. हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा, तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे. हम ने पहले वार कभी नहीं किया. जय श्री राम जय भारत, सलाम शहीदां नू .”

तीन शूटरों की हुई पहचान

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने अब तक तीन शूटरों की पहचान की है और मास्टरमाइंड की तलाश में लगी हुई है. हालांकि, गैंग का दावा है कि बाबा सिद्दीकी का कथित “शराफत” एक भ्रम से अधिक कुछ नहीं था, और उनका पास्ट में दाऊद इब्रहिम के साथ मकोका एक्ट में शामिल होने का भी गवाह है.

बिश्नोई गैंग का यह भी दावा है कि जो कोई भी सलमान खान और दाऊद के गिरोह की मदद करेगा, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. उसका यह बयान पुलिस के सामने नई चुनौतियाँ पेश करता है, क्योंकि गैंग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई उनके “भाई” को नुकसान पहुंचाएगा तो वे अपनी प्रतिक्रिया जरूर देंगे.

यह मामला अब राजनीतिक और बॉलीवुड जगत से जुड़ गया है, उसकी वजह सिद्दीकी के कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम और अनुज थापन के साथ नजदीकी के आरोप हैं. यह देखना रोचक होगा कि पुलिस इस मामले को कैसे सुलझाती है, खासकर जब गैंग की सोशल मीडिया पर सक्रियता और सलमान खान के फिल्मी कनेक्शन का मामला सामने आ रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago