National

घिनौनेपन की हद! 8 साल से पेशाब वाली रोटियां खिला रही थी नौकरानी, पूरे परिवार का लीवर फेल हुआ तो खुला राज

उत्तर प्रदेश में एक तरफ यूपी में योगी सरकार खाने-पीने की चीजों पर थूकने या गंदगी मिलाने जैसी घटनाओं के रोकने के लिए कड़ा कानून लाने जा रही है। वहीं यूपी के गाजियाबाद में एक नौकरानी की ऐसी घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ है, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। नौकरानी परिवार को मूत्र से आटा गूंथकर रोटी बनाकर खिला रही थी। शक होने पर जब परिवार ने चुपके से किचन में मोबाइल रखकर वीडियो बनाया तो नौकरानी की करतूत देख सभी सदमे में आ गए।

हैरत बात तो ये है कि मेड घर में आठ साल से काम करती है। मालिक ने जब अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, तो इस घिनौनी हरकत का खुलासा हुआ। परिवार के खाने में पेशाब मिला रही थी। परिवार के सदस्य कई महीनों से पेट और लीवर की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। शुरू में उन्होंने इसे आम संक्रमण समझा, लेकिन जब उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें अपने खाने पर शक हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि नौकरानी, रीना, खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी। घटना गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी की है।

8 साल से घर में काम कर रही थी नौकरानी

पीड़ित परिवार एक रियल एस्टेट कारोबारी और उनका परिवार है जो उस सोसाइटी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि नौकरानी उनके यहां आठ साल से काम कर रही थी और इतने लंबे समय से ऐसा कर रही थी।

घर के लोगों के लीवर में आई दिक्कत

परिवार का कहना है कि कुछ महीने पहले से वे लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं। शुरुआत में उन्होंने इसे एक आम संक्रमण समझा और डॉक्टर से सलाह ली, लेकिन उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने घर और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। कैमरों की फुटेज में घरेलू सहायिका रीना रसोई में एक बर्तन में पेशाब करके खाना बनाती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

आरोपी रीना गिरफ्तार

इस घटना पर डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा है कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी नौकरानी रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी।

डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा, “शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।” यह घटना एक बार फिर घरेलू सहायकों की भर्ती करते समय सावधानी और पृष्ठभूमि की जाँच के महत्व को उजागर करती है। यह घटना लोगों के मन में घृणा और अविश्वास पैदा करती है और समाज में एक खतरनाक प्रवृत्ति को दर्शाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

40 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

57 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago