National

3% बढ़ा DA, मोदी सरकार ने किया ऐलान, दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी

केंद्र सरकार के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। सोर्स के मुताबिक, मोदी कैबिनेट ने आज बुधवार को अपनी बैठक में आधिकारिक तौर पर महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। डीए में 3 फीसदी की इस बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों को मिलने वाला डीए बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा। डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। इस बढ़ोतरी से 1 करोड़ से ज़्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

क्या है डिटेल

बता दें कि केंद्र सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देता है, जबकि पेंशनभोगियों को डीआर दिया जाता है। सामान्य तौर पर, डीए और डीआर में साल में दो बार बढ़ोतरी की जाती है – जनवरी और जुलाई। अभी एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। इससे पहले बीते मार्च महीने में सरकार ने 4% डीए बढ़ाने का ऐलान किया था। 2006 में, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर की गणना करने के फॉर्मूले को संशोधित किया था। 30 सितंबर को कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर डीए/डीआर बढ़ोतरी की घोषणा में देरी पर चिंता व्यक्त की थी।

DA कैलकुलेशन

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA उनके बेसिक सैलरी के आधार पर तय किया जाता है। मान लीजिये कि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 30 हजार रुपये है और उसका डीए 3 फीसदी बढ़ाया गया है तो उसकी सैलरी में 900 रुपये का इजाफा होगा। अगर बेसिक सैलरी, DA और आवास भत्‍ता यानी HRA जोड़कर उसकी सैलरी 55000 हजार रुपये पहले आती थी, तो अब 55,900 रुपये आएगी।

3 महीने का एरियर

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर महीने तक के लिए है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर की सैलरी में तीन महीने- जुलाई, अगस्त और सितम्बर का DA एरियर भी मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago