National

आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई CM, विधायकों के सामने खुद केजरीवाल ने रखा था प्रस्ताव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक में केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर विधायकों ने अपनी मुहर लगा दी। कथित शराब घोटाले में कई महीनों तक जेल में रहने के बाद बाहर निकले केजरीवाल ने रविवार को इस्तीफे की घोषणा की थी। वह मंगलवार शाम एलजी वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। केजरीवाल ने कहा है कि वह तब तक दोबारा सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक चुनाव जीतकर जनता से ईमानदारी का सर्टिफिकेट हासिल नहीं कर लेते हैं।

2020 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 62 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार राजधानी में मुख्यमंत्री का पद संभाला था। लेकिन 2021-22 में बनी शराब नीति को लेकर पार्टी मुश्किलों में घिर गई। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल जाना पड़ा।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ आक्रामक थी और इस्तीफे का दबाव बनाती रही। केजरीवाल इस बात पर अड़े रहे कि वह जेल से ही सरकार चलाएंगे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने अचानक पद छोड़ने का ऐलान करके सबको चौंका दिया। नए मुख्यमंत्री के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि यह पद विधानसभा चुनाव तक के लिए दिया जा रहा है। अगले लोकसभा चुनाव में जीत मिली तो दोबारा केजरीवाल ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

7 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

7 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

12 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

14 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

18 घंटे ago