National

लोकसभा में अटका वक्फ बोर्ड बिल, अब JPC को भेजा जाएगा विधेयक, स्पीकर बनाएंगे कमेटी

लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024 पर बहस चल रही है। विपक्षी दल जहां इस बिल के खिलाफ हैं तो वहीं सरकार की तरफ से यह बताया गया कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल की जरूरत क्यों है। उन्होंने लोकसभा सदस्यों की विभिन्न आपत्तियों पर जवाब देते हुए प्रस्ताव किया कि इसे संसद की संयुक्त समिति (JPC) के पास भेजा जाए।

इससे पहले लोकसभा में बोलते हुए उन्होंने कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल में किसी भी धार्मिक संस्था की आजादी में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया है और न ही संविधान के किसी आर्टिकल का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वक्फ एक्ट 1995 अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पाया, इसीलिए यह संशोधन लाया जा रहा है ताकि वह हासिल किया जा सके जो आप नहीं कर पाए।

उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मसले पर राजनीतिक करने की कोशिश कर रहा है और मुस्लिमों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है जबकि कई सांसदों ने उन्हें बताया कि वक्फ बोर्ड माफियाओं के कब्जे में हैं लेकिन अब बिल का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी कानून संविधान से ऊपर नहीं हो सकता लेकिन 1995 के वक्फ कानून में ऐसे प्रावधान हैं।

लोकसभा में किरेन रिजिजू ने बताए कई मामले

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024 पर बोलते हुए अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने कई मामलों के बारे में भी बताया। उन्होंने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के एक गांव की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यहां एक 1500 साल पुराना मंदिर है। वहां के गांव में रहने वाला एक व्यक्ति जब अपना जमीन बेचने के लिए गया तो उसे बताया गया कि उसके गांव की जमीन वक्फ की संपत्ति है।

कर्नाटक में 2012 में माइनॉरिटी कमिशन की रिपोर्ट में कहा गया कि कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने 29000 एकड़ जमीन को कमर्शियल उद्देश्य में बदल दिया गया जबकि वक्फ की जमीन का उपयोग सिर्फ धार्मिक और चैरिटेबल मकसद के लिए ही किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सूरत नगर निगम के पूरे हेड क्वार्टर को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

8 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

10 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

23 घंटे ago