बिहार के गोपालगंज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक तांत्रिक को मानव खोपड़ी और कई आपत्तिजनक चीजों के साथ गिरफ्तार किया गया है. खास बात ये है कि ये तांत्रिक सिर्फ महिलाओं और लड़कियों को ही अपने जाल में फांसता है और उनसे मोटा रकम भी वसूलता है. तांत्रिक के पास से नर मुंड और हड्डी बरामद होने से गोपालगंज में हड़कंप मच गई.
गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव स्थित एक घर में छापामारी कर पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए तांत्रिक के पास पुलिस ने दो मानव खोपड़ी और हड्डी के अलावा कई झाड़फुक के समान, तंत्र मंत्र की किताब बरामद की गई है. फिलहाल गिरफ्तार तांत्रिक से पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गिरफ्तार तांत्रिक की पहचान झारखंड के पाकुड़ जिले के मालपाड़ी ओपी के रहमतपुर गांव निवासी हुसैन शेख के 40 वर्षीय बेटा हाबीब शेख के रूप में की गई.दरअसल, इस संदर्भ में बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के गोपी छापर गांव निवासी अवधेश यादव की 21 वर्षीय बेटी निक्की कुमारी लगभग डेढ़ साल पहले झारखंड के पाकुड़ जिले के रहने वाले आसिफ शेख, जो भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर बाजार स्थित जवाहर के किराए के मकान में रहता था. शोखा बाबा के नाम से प्रचलित आसिफ शेख इलाके में तंत्र मंत्र का मायाजाल फैला कर लोगों को अपने झांसे में ले रहा था. वशीकरण मंत्र से लेकर तमाम तरह का दावा करने वाले ढोंगी बाबा के चक्कर में निक्की कुमारी भी पड़ चुकी है.
लड़कियों को बनाया शिकार
भोरे थाना में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि तीन बार में ढोंगी बाबा ने निक्की कुमारी से 1,10000 रुपए की ठगी कर ली. बाद में जब वो ढोंगी बाबा के चंगुल से निकलने की कोशिश करने लगी, तो तांत्रिक उस पर 200000 और लाने का दबाव बनाने लगा, जिसके कारण निक्की कुमारी ढोंगी बाबा से दूरी बनाने लगी. इसी बीच ढोंगी बाबा ने घर से पढ़ाई करने जा रही निक्की को रास्ते में रोक लिया और उसके चेहरे पर कुछ फेंक दिया. जिससे उसका पूरा चेहरा काला पड़ गया. इसके बाद भी लगातार वह धमकी दे रहा था. अनहोनी की आशंका से घबराकर निक्की कुमारी ने इस मामले में आसिफ शेख के खिलाफ डायन एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की.
पुलिस कर रही कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लामीचौर में छापेमारी कर ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया. जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से मानव हड्डियां, दो खोपड़ी और तंत्र-मंत्र की किताबें भी बरामद की गई. अब पुलिस यह पता कर रही है कि इस ढोंगी बाबा के शिकार कितने लोग हुए थे. उसकी पूरी कुंडली खंगालने में पुलिस लगी है. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संदर्भ में प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही उसके पास से नरमुंड और हड्डी के अलावा कई सामान बरामद किए गए हैं. प्रशिक्षु डीएसपी ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि मेरी आम लोगों से भी अपील है कि इस तरह के ढोंगी तांत्रिक के चक्कर में ना पड़े जिससे ठगी का शिकार होना पड़े.
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…