National

मैं जल्द ही दोबारा आऊंगी; ट्रेनिंग से निकाले जाने पर बोली IAS पूजा खेडकर, पुलिस को भी बुलाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

IAS Pooja Khedkar: नखरेबाज प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी मसूरी के एक पत्र के बाद वाशिम में उनकी ट्रेनिंग रोक दी गई। इसके बाद वह वाशिम से अपने घर के लिए रवाना हो गईं। उनसे जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं जल्द ही दोबारा वाशिम आऊंगी।’ आपको बता दें कि खेडकर को प्रशिक्षण के लिए 11 जुलाई को वाशिम जिले में भेजा गया था। इनकी ट्रेनिंग अवधि 31 मार्च तक थी। पहले दो दिन वाशिम में काम करने के बाद उन्हें 15 से 19 जुलाई तक अकोला के आदिवासी प्रभाग में भेजने का निर्णय लिया गया।

सोमवार देर रात महिला पुलिस की एक टीम उस रेस्ट हाउस पहुंची, जहां खेडकर ठहरी हुई थी। टीम वहां तीन घंटे तक रही। खेडकर का कहना है कि उन्होंने ही पुलिस को बुलाया था। इस दौरान संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ता खेडकर के विरोध में आ गए। वहीं, ओबीसी संगठन उनका समर्थन कर रहे हैं। इस सबके बीच वाशिम में उनका प्रशिक्षण निलंबित कर दिया गया और उन्हें मसूरी के प्रशिक्षण केंद्र में बुलाया गया।

पूजा खेडकर को मसूरी क्यों बुलाया गया?

दृष्टिबाधित और मानसिक बीमारी के साथ फर्जी विकलांगता प्रमाणपत्र जमा कर आईएएस बनने का आरोप झेल रहीं पूजा खेडकर को बड़ा झटका लगा। राज्य सरकार ने उनकी ट्रेनिंग पर रोक लगाने का फैसला किया है। लाल बहादुर शास्त्री अकादमी ने उन्हें 23 जुलाई से पहले महाराष्ट्र में चल रही ट्रेनिंग छोड़कर मसूरी में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू

यूपीएससी ने शुक्रवार को पूजा खेडकर के खिलाफ कई कार्रवाई शुरू की, जिनमें फर्जी पहचान के जरिए सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना शामिल है। आयोग ने कदाचार के आरोपों की ‘गहन जांच’ के बाद खेडकर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया। आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से रोकने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। आयोग ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस में खेडकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि यूपीएससी से शिकायत मिली थी, जिसके बाद कानून की संबंधित धाराओं के तहत खेडकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अब अपराध शाखा कर रही है।

पूजा के पिता की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

पुणे की एक सत्र अदालत ने पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को 25 जुलाई तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। यह संरक्षण उस मामले में दिया गया है जिसमें उन पर एक भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसी मामले में उनकी पत्नी एवं पूजा की मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार किया था। मनोरमा को 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

दिलीप खेडकर ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। उनके वकील ने बताया कि न्यायाधीश ए एन मारे ने उन्हें सुनवाई की अगली तारीख 25 जुलाई तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। दिलीप और मनोरमा खेडकर के अलावा पांच अन्य के खिलाफ पौड़ पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

8 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

9 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

19 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

20 घंटे ago