National

मनु भाकर ने रच द‍िया इत‍िहास, एक ही ओलंप‍िक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय, सरबजोत सिंह संग क‍िया धमाका

भारत के मनु भाकर और सरबजोत स‍िंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ओह ये जिन और ली वोनहो की मिक्स्ड कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. मनु भाकर एक ही ओलंप‍िक में दो मेडल जीतने वाली पहली ख‍िलाड़ी बन गईं.

दरअसल, मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई, जिन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में कोरिया को हराकर इतिहास रच दिया. भारतीय जोड़ी ने कोरिया को 16-10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया. इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था.

ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचार्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर फर्राटा और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे लेकिन वह उपलब्धि आजादी से पहले की थी.

पेरिस ओलंप‍िक 2024 के चौथे दिन फैन्स की नजरें एक बार फिर मनु भाकर पर रहीं. वह 10 मीटर एयर पिस्टल म‍िक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में आज (30 जुलाई) भारत के सरबजोत सिंह संग खेलने उतरीं.

इससे पहले मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था, यह मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गईं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए थे, भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल था. साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा. लेक‍िन आज मनु ने एक और मेडल द‍िलाकर खुद तो दूसरा मेडल जीतकर इत‍िहास रचा ही. वहीं उन्होंने ओलंपिक शूटिंग में अब कुल मेडल की संख्या 6 कर दी.

मनु भाकर ने बनाया ये महारिकॉर्ड 

मनु भाकर 30 जुलाई को ब्रॉन्ज मेडल जीतते ही इत‍िहास रच दिया. वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं. इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक ओलंपिक में दो मेडल नहीं जीत सका है. सुशील कुमार और पीवी सिंधु ने जरूर दो-दो पदक जीते हैं, लेकिन ये मेडल अलग-अलग ओलंपिक खेलों में आए.

मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था, यह मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गईं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए थे, भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह दूसरा मेडल रहा. साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में छठा मेडल रहा.

मनु से पहले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (स‍िल्वर मेडल, एथेंस 2004), अभिनव बिंद्रा (गोल्ड मेडल, बीजिंग ओलंपिक 2008), गगन नारंग ( ब्रॉन्ज मेडल लंदन ओलंपिक 2012), विजय कुमार (स‍िल्वर मेडल पदक लंदन ओलंपिक (2012) ने शूटिंग में मेडल जीते थे.

पीएम मोदी ने दी मनु भाकर और सरबजोत को बधाई

पीएम मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत को बधाई दी. उन्होंने एक्स पर ल‍िखा- हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं. ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने के लिए मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई. दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है. भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है.

मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

41 मिनट ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

5 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

6 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

21 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

23 घंटे ago