मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जीरीबाम इलाके में घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के एक जवान शहीद हो गए हैं जबकि पुलिस के तीन जवान घायल हो गए हैं।
दरअसल, सीआरपीएफ की 20वीं बटालियन और जिला पुलिस की टीम संयुक्त ऑपरेशन चला रही थी। इसी बीच घात लगाए बदमाशों ने हमला बोल दिया। फायरिंग में गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 13 जुलाई को हुई गोलीबारी की घटना के बाद संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था।
हमले में शहीद हुए जवान की पहचान बिहार के रहने वाले 43 वर्षीय अजय कुमार झा के रूप में हुई है। वहीं घायल पुलिसकर्मियों में जिरीबाम थाने में तैनात दारोगा सहित तीन जवान शामिल हैं। बता दें कि मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से लगातार हिंसा देखने को मिल रही है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच संघर्ष लगातार जारी है।
समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…
समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…