मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला किया है. इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अग्रिम सुरक्षा दल इम्फाल से जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था. ठीक इसी वक्त सुबह करीब 10.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-37 (इम्फाल-सिलचर वाया जिरीबाम) पर कांगपोकपी जिले के कोटलेन के पास टी लाइजांग गांव में हमला किया गया.
बताया जा रहा है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का यह काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के समीप कोटलेन गांव के पास गोलीबारी काफी देर जारी रही. हमले के दौरान एक जवान गोली लगने से घायल हो गया.
एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं. वह जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे. संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और कम से कम 70 मकानों में आग लगा दी थी.
आपको बता दें कि मणिपुर में लगातार हिंसा जारी है. कुछ दिन पहले उग्रवादियों ने बराक नदी के किनारे चोटोबेकरा इलाके में स्थित जिरी पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया था. प्रदेश की राजधानी इंफाल से लगभग 220 किलोमीटर दूर स्थित जिले के मोधुपुर क्षेत्र के लामताई खुनौ में पहाड़ी क्षेत्र के संदिग्ध उग्रवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाया था और हमले किये थे.
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…