National

हमारा काम है आग से खेलना…उत्तराखंड के जंगल जलाने वाले बिहार के तीनों युवक गिरफ्तार; वीडियो वायरल होने बाद हुई कार्रवाई

उत्तराखंड की चमोली जिला पुलिस ने देहरादून से लगभग 260 किमी दूर चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र के जंगल में आग लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। इन आरोपियों ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर अधिक लाइक, व्यूज और फॉलोवर्स हासिल करने के लिए जंगल में आग लगाने की घटना का वीडियो बनाकर खुद ही सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने ऑनलाइन वीडियो वायरल करने का स्वत: संज्ञान लेने के बाद शनिवार शाम को इन तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले ब्रजेश कुंवर, सुखलाल और सलमान के रूप में हुई है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चमोली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सर्वेश पंवार ने कहा, “गैरसैंण थाना अंतर्गत आने वाले पांडुखाल गांव के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों का पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से बिहार के रहने वाले तीनों आरोपी वहां मजदूरी करते हैं।”

एसपी ने कहा, “पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने बताया कि वे नाटकीय वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए अधिक लाइक और फॉलोवर्स हासिल करना चाहते थे।”

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि तीनों लोगों पर वन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने जनता से इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने से परहेज करने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि जंगल में आग लगाना या इसे बढ़ावा देना एक आपराधिक कृत्य है, जिसके लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago