Weather

मौसम ने बदला करवट, अगले पांच दिनों तक कूल-कूल रहेगा बिहार, आज बारिश के आसार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में सोमवार से अगले पांच दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं. इससे अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उत्तर बिहार के कुछ जगहों पर मेघगर्जन व वज्रपात के साथ बारिश होगी. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं मंगलवार को पटना सहित अधिकतर शहरों में तेज आंधी के साथ बारिश की आशंका है. मौसम विभाग ने इसका ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

जहां बादल बनेगा, बारिश वहीं होगी

प्री मानसून मौसम में अचानक बादल (वर्टिकल क्लाउड) बनने के कारण तेज हवा के साथ कम समय में अधिक बारिश होती है. जिन जगहों पर बादल बनेगा, बारिश वहीं होगी. जहां बारिश होगी, वहीं के लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी. जिन जगहों पर बारिश नहीं होगी, वहां के लोगों को तापमान कम रहने के बावजूद नमीयुक्त पुरवा हवा चलने के कारण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

आपदा प्रबंधन विभाग ने बिहार में तेज आंधी के साथ बारिश होने के कारण मौसम विभाग में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि जान-माल का नुकसान नहीं हो. लोगों को बिजली चमकने या गरगराहट की आवाज सुनने पर पक्के घरों में शरण लेने की सलाह दी गई है. किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्य करने को कहा गया है. अप्रैल और मई के शुरू में लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ा. इस दौरान तापमान 45 के आसपास पहुंचा. सोमवार से अधिकतम पारे में गिरावट आएगी. मौसम में यह बदलाव चक्रवातीय के परिसंचरण के चलते होगा.

11 मई तक मौसम रहेगा खुशनुमा

पूर्णिया में मौसम ने आज करवट बदल लिया है. सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और पूर्वा हवा का प्रवाह बढ़ गया है. इससे पूर्णिया का मौसम कूल कूल हो गया है. पिछले एक पखवाड़े की भीषण गर्मी से इस मौसम में पहली दफे लोगों ने राहत महसूस की. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आगामी 11 मई तक मौसम के खुशनुमा बने रहने की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को बारिश की भी गुंजाइश बन रही है पर देर शाम तक बारिश नहीं हुई है. समझा जाता है कि बादल रात होते-होते डेरा डाल सकते हैं और इसके बाद 06 मई से उनके बरसने के आसार हैं.

सात से नौ मई के बीच हल्की बारिश की संभावना

6 से 10 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना रह सकता है. इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. 7 से 9 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, बिहार कृषि विवि सबौर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. 7 से 9 मई दौरान तापमान में कमी आने की संभावना है. किसान सब्जियों में इस दौरान सिंचाई रोक सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

13 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

14 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

21 घंटे ago