National

ईद की मुबारकबाद! देशभर में दिखा चांद, कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्यौहार

भारत में बुधवार को ईद का चांद दिखाई दे गया. अब कल यानी गुरुवार को देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुस्लिम समुदाय को मुबारकबाद दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया. पीएम मोदी ने लिखा, ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं. यह अवसर करुणा, एकजुटता और शांति की भावना को और फैलाए. सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें.’ ईद मुबारक!

नजर आया शव्वाल का चांद

बता दें कि चांद के नजर आने के अगले दिन ईद उल फितर मनाया जाता है. चांद नजर आने के अगल दिन से हिजरी कलेंडर का शव्वाल महीना शुरू हो जाता है. शव्वाल महीने की पहली तारीख को ही ईद यानी ईद उल फितर मनाई जाती है. शव्वाल का महीना हिजरी कैलेंडर का दसवां महीना होता है. वहीं रमजान नौवां महीना होता है. इस महीने में 30 दिन तक मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं. रात में मस्जिदों में तराबीह पढ़ते हैं. वहीं ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में नमाज अदा करते हैं. इसी के साथ एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो जाता है.

ईद मनाने के पीछे की मान्यता

मान्यताओं के अनुसार, इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में जीत हासिल की थी, उसी की खुशी में ईद का त्यौहार मनाया जाता है. बद्र का युद्ध जीतना पैगंबर साहब के लिए आसान नहीं था क्योंकि उनके सामने दुश्मनों की एक विशाल सेना थी जबकि उनके साथ केवल 303 साथी मौजूद थे.

खास बात यह है कि उस समय रमजान का महीना चल रहा था और पैगंबर साहब और उनके सभी साथी रोज़े से थे. इसके बावजूद पैगंबर साहब ने बहादुरी का परिचय दिया और दुश्मन सेना को परास्त किया. जंग-ए-बद्र की जीत के बाद ईद का त्यौहार मनाया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

4 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

6 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

16 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

16 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

19 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

22 घंटे ago