National

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में गोली चलने से हड़कंप, पीएसी कमांडो घायल, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

श्रीराम मंदिर परिसर में तैनात प्लाटून कमांडर खुद की एके-47 से गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें श्रीराम अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद गंभीरावस्था में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसा मंगलवार की शाम लगभग 05:45 बजे परिसर में स्थित चौकी में हुआ है।

मूलरूप से अमेठी जिले के रहने वाले रामप्रसाद (53) पीएसी की 32वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर के पद पर इन दिनों श्रीराम मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात हैं। मंगलवार की शाम लगभग 05:45 बजे वह अन्य जवानों के साथ परिसर में स्थापित चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले थे कि इस बीच अचानक असलहा साफ करते समय उनके ही एके-47 से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे उनके बायीं तरफ सीने में लगी और आरपार हो गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर वह वहीं गिर पड़े।

साथ में तैनात अन्य जवानों ने उच्चाधिकारियों को सूचित करके उन्हें राजकीय श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लगभग 06:46 बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां जनरल सर्जन डॉ. एसपी बंसल ने ऑपरेशन करके उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। अभी भी कमांडो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

छावनी में तब्दील रहा मेडिकल कॉलेज

प्लाटून कमांडर के ऑपरेशन के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर छावनी में तब्दील रहा। आईजी प्रवीण कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट छोटेलाल, एसएसपी राजकरन नय्यर समेत पुलिस के अन्य अधिकारी स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ काफी संख्या में पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान भी डटे रहे। वहीं, ऑपरेशन के दौरान सीएमओ डॉ. संजय जैन, प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार व सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह भी मौजूद रहे।

गोली चलने की आवाज से मची हलचल

श्रीराम मंदिर परिसर के हाई सिक्योरिटी जोन में अचानक गोली चलने की आवाज से परिसर में हलचल मच गई। श्रद्धालु भी इससे भयभीत हो गए। हालांकि, अन्य जवानों ने सक्रियता दिखाकर उन्हें समझा-बुझाकर मामले से अवगत कराया, अन्यथा भगदड़ भी मच सकती थी।

लखनऊ में रहता है परिवार

सूत्रों के अनुसार मूलरूप से अमेठी निवासी प्लाटून कमांडर रामप्रसाद लगभग एक वर्ष पहले लखनऊ से अयोध्या संबद्ध किए गए थे। उनका परिवार अभी भी लखनऊ में ही रहता है। हादसे के बाद परिजनों को भी सूचित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: भाई-बहन ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% और 92% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…

6 घंटे ago

पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…

6 घंटे ago

BPSC TRE-4 में 46,882 वैकेंसी, अगले तीन से चार दिन में आ जाएगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

15 घंटे ago